फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सांसद-विधायक बूथ प्रभारियों को पहनाएं फूल मालाएं

सांसद-विधायक बूथ प्रभारियों को पहनाएं फूल मालाएं: मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी

Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सांसद-विधायक बूथ प्रभारियों को पहनाएं फूल मालाएं
फाइल फोटो
प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ का मंत्र दिया है। कहा, अब तक सांसद, विधायक या संगठन के बड़े नेता कार्यकर्ताओं से फूल मालाएं पहनकर अपना स्वागत कराते थे, मगर अब बड़े नेता बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, सेक्टर और मंडल प्रभारियों को मालाएं पहनाकर उनका सम्मान करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है, क्योंकि यही सरकार बनाते हैं।
विज्ञापन


भाजपा की आंवला लोकसभा चुनाव संचालन समिति की कांधरपुर में हुई बैठक के प्रथम सत्र में पूर्वान्ह 11 से एक बजे तक कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आंवला के 110 सेक्टरों और 1100 बूथों पर सांसद और विधायक के अलावा निकाय चेयरमैन, डीसीबी चेयरमैन, जिलाध्यक्ष समेत संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी बूथ समितियों का स्वागत करेंगे। उन्होंने सपा-बसपा को दगे कारतूस बताते हुए कहा कि जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। पीएम मोदी ने इतने काम किए हैं, जितने 60 साल में नहीं हुए।
विज्ञापन


द्वितीय सत्र अपराह्न 2:30 से 5:30 बजे तक हुआ। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने कहा कि 17 नवंबर को ‘कमल संदेश’ बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच बाइकों पर कार्यकर्ता निकलेंगे और शहर में तय ग्राउंड पर आकर रुकेंगे। उनका रूट भी तय कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर में 10 किलोमीटर तक 10 से 15 हजार कार्यकर्ताओं की बाइक रैली निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच संचालन समितियों (कुल 78 सदस्यों) को आगामी अभियानों की जानकारी दी। कहा, सांसद-विधायक कार्यकर्ताओं के साथ एक से 15 दिसंबर तक रोजाना 10 किलोमीटर पैदल यात्रा करके किसी गांव में रात्रि चौपाल लगाएंगे।

बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बिथरी विधायक पप्पू भरतौल, फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, बदायूं जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, राणाप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्र ने किया।

आंवला लोकसभा संचालन समिति के सदस्य
रामगोपाल मिश्र-प्रभारी, राणाप्रताप सिंह-संयोजक, अमित वर्मा-सोशल मीडिया प्रमुख, मनोज मौर्य और अमित शर्मा- सह सोशल मीडिया प्रमुख, सुरेश मिश्रा-मीडिया प्रमुख, आनंद शर्मा और राजेंद्र सोनकर- सह मीडिया प्रमुख, रीतराम राजपूत-विधि प्रमुख, सुनील सिंह और अशोक पांडेय-सह विधि प्रमुख, रंजीत राघव और बीना रस्तोगी-सरकारी योजना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed