{"_id":"5ac1b2c34f1c1bce618b4dce","slug":"151522643651-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर को देखा अब देखिए पॉल साहब के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर को देखा अब देखिए पॉल साहब के तेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मेयर उमेश गौतम ने शहर में जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर में बड़े-बड़े अवैध कब्जे जमींदोज कर दिए गए और यह अभियान नजीर बन गया। पूरे शहर ने मेयर के अभियान का तेवर देखा। अब एक जुलाई से नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी में है। ऐसे में नगर निगम में चर्चा शुरू हो गई है कि मेयर का अभियान तो सबने देखा, अब नगर आयुक्त का तेवर देखने की बारी है।
नगर निगम में मेयर पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उमेश गौतम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। शहर के पॉश इलाकों से लेकर पुराना शहर जैसे इलाकों में नगर निगम का बुलडोजर जोरदार तरीके से गरजा। एक ही दिन में छह-छह बुलडोजर ने अवैध कब्जे ढहाए थे। ईंट पजाया रोड की चौड़ाई दो गुनी हो गई, वहीं गली में तब्दील हो चुके पुराने शहर की सड़कें खुलीं नजर आने लगीं। भाजपा नेता हों या जनप्रतिनिधि, किसी के भी अवैध कब्जे नहीं बख्शे गए। अब नगर आयुक्त एक जुलाई से अभियान चलाने की तैयारी में हैं। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। नगर आयुक्त के हस्ताक्षर होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस से तालमेल कर इसे शुरू करना बाकी है।
रूट चार्ट
01 जुलाई : बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा
02 जुलाई : चौकी चौराहा से कोतवाली
03 जुलाई : कोतवाली से कुतुबखाना चौराहा
04 जुलाई : कुतुबखाना से चौपुला चौराहा
05 जुलाई : कुतुबखाना से कोहाड़ापीर
06 जुलाई : कोहाड़ापीर से धर्मकांटा
08 जुलाई : धर्मकांटा से सलेक्शन प्वाइंट चौराहा
09 जुलाई : सलेक्शन प्वाइंट चौराहा से डेलापीर मंडी
10 जुलाई : डेलापीर से आईवीआरआई होकर पुल तक
11 जुलाई : चौकी चौराहा से गांधी उद्यान होकर श्यामगंज
12 जुलाई : श्यामगंज चौराहे से सेटेलाइट चौराहा
15 जुलाई : सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहा
16 जुलाई : बीसलपुर चौराहे से फीनिक्स मॉल तक
17 जुलाई : शील चौराहे से स्वयंवर बरातघर तक
18 जुलाई : चौपुला से किला होकर मिनी बाईपास
श्यामगंज चौराहा होगा अतिक्रमण
मुक्त, चारों ओर लगे लाल निशान
अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ने कराया चिह्नी, सोमवार को हटेंगे कब्जे
बरेली। श्यामगंज चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चौराहे के चारों ओर अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई है। सोमवार को यहां अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम में हंगामा शांत होते ही कामकाज असर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने श्यामगंज चौराहे के चारों ओर अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगवाए। श्यामगंज पुल के पास पड़े तख्त और काउंटर के अलावा दुकानों के बाहर अतिक्रमण चिह्नित किया गया। चौराहे से शाहदाना की ओर भी दुकानदारों को सामान समेटने की हिदायत दी गई। इस दौरान करीब दो दर्जन अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।
जिला अस्पताल रोड पर जब्त किए तख्त
बृहस्पतिवार की कार्रवाई के बाद भी जिला अस्पताल रोड के दुकानदार नहीं चेते। शुक्रवार सुबह ही दोबारा दुकानें लगाने की तैयारी शुरू कर दी। मगर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार और अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना सुबह साढ़े बजे ही वहां पहुंच गए। यह देख दुकानदारों में खलबली मच गई। ललतेश सक्सेना ने दुकानदारों को हड़काते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी और फिर निगम टीम ने वहां से करीब एक दर्जन तख्त जब्त कर लिए।
तिलहर जा रही पॉलिथीन और थर्माकोल उत्पाद जब्त
बरेली। श्यामगंज अतिक्रमण चिह्नीकरण करने के दौरान ही एक रिक्शे में पॉलिथीन और थर्माकोल जा रहा था। टीम ने उसे रुकवा लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह माल तिलहर भेजा जा रहा है। उन्होंने व्यापारी को बुलवाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर टीम ने सामान जब्त कर नगर निगम के गोदाम में भिजवा दिया। ललतेश सक्सेना ने बताया कि व्यापारी को चालान भेजकर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान टीम को पास ही थर्माकोल का गोदाम होने की जानकारी मिली लेकिन छापा मारने से पहले ही व्यापारी ताला डालकर फरार हो गया। इसके बाद टीम ने धर्मकांटा चौराहे के पास भी अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की।
श्यामगंज में अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है। सोमवार को अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। नगर आयुक्त की अनुमति के बाद इसे शुरू किया जाएगा।
- ललतेश सक्सेना, अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी