{"_id":"575b1a784f1c1b1f349c6ca7","slug":"150-teachers-pension-board-bother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 150 शिक्षक पेंशन के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 150 शिक्षक पेंशन के लिए परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत वे शिक्षक जिनका सेवा विस्तार सत्र परिवर्तन के आधार पर हुआ है, वे पेंशन के लिए परेशान हैं। दरअसल उनकी पेंशन के संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सचिव को पत्र लिखकर सलाह मांगी है। मंडल के 150 शिक्षक जिनमें बरेली के करीब 50 अध्यापक शामिल हैं, पेंशन के लिए परेशान हैं। 30 जून 2015 को सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को शासन ने 31 मार्च 2016 तक सेवा विस्तार दिया। ऐसे शिक्षकों के 01 जुलाई 2015 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि में वेतन, वेतनवृद्धि, पेंशन भुगतान के संबंध में जो नियम आए हैं वह काफी दिक्कत खड़ी कर रहे हैं, इसे लेकर तमाम प्रश्नों पर वित्त नियंत्रक ने मार्गदर्शन मांगा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश बाबू शर्मा का कहना है कि उन्होंने मामले को शासन के समक्ष रख दिया है।