फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   150 crore project to widen Pilibhit bypass hangs in government

बरेलीः पीलीभीत बाईपास को चौड़ा करने का 150 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन में लटका

Sun, 23 Feb 2020 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
150 crore project to widen Pilibhit bypass hangs in government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दोनों तरह सड़क चौड़ा करने के साथ ही मयून वन चेतना केंद्र और हवाई अड्डे के आगे तक बनना है डिवाइडर

विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत बाईपास पर सेटेलाइट से बड़ा बाईपास के बीच हाईवे को चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 150 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। इस रोड के चौड़ीकरण के बाद मयूर वन चेतना केंद्र के पास खूनी मोड़ का खतरा भी कम हो जाएगा लेकिन यह प्रोजेक्ट शासन में पहुंचने के बाद लटक गया है।
सेटेलाइट से बाईपास फ्लाईओवर तक 11 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने पॉवर कारपोरेशन और वन विभाग के सहयोग से करीब 150 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कर शासन को करीब डेढ़ महीने भेजी दी। इसके लिए तय डिजाइन में करीब 11 किलोमीटर तक नया डिवाइडर बनाने के साथ ही 17.50 मीटर चौड़ा रोड बनेगा। चौड़ीकरण में आने वाले खंभे हटाकर बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाएगी। नई स्ट्रीट लाइटें, इंटरलॉकिंग फुटपाथ और ड्रेन का निर्माण भी होना है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन ने इस रोड का पूरा नक्शा तैयार किया है। इस रोड पर अभी सेटेलाइट से सौ फुटा रोड मोड़ होते हुए फीनिक्स मॉल के आगेे तक ही एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बना हैं। बाईपास के आगे खूनी मोड़ मयूर वन चेतना केंद्र, हवाई अड्डा होते हुए बड़ा बाईपास फ्लाईओवर के पास तक रोड की चौड़ाई भी कम है। इससे यह पूरा क्षेत्र एक्सीडेंट जोन बना हुआ है, जबकि रोड के नए डिजाइन में सेटेलाइट से बड़ा बाईपास फ्लाईओवर तक ढाई मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाने के साथ ही दोनों साइड में 8.75-8.75 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। करीब ढाई मीटर इंटरलॉकिंग फुटपाथ और दोनों ओर नाले का निर्माण भी होना है। पीडब्ल्यूडी ने यह प्रोजेक्ट शासन में करीब डेढ़ महीने पहले भेज तो दिया लेकिन पैरवी न होने से यह फाइल में डंप हो गई है।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट शासन को भेजा जा चुका है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। -वीएम शर्मा, एक्सईएन, एक्सईएन, निर्माण खंड भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed