फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 plots were purchased before notification, preparations were made to embezzle Rs 75 crore

Bareilly News: अधिसूचना से पहले खरीदे गए थे 15 भूखंड, 75 करोड़ का चूना लगाने की थी तैयारी

Sun, 22 Sep 2024 07:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
15 plots were purchased before notification, preparations were made to embezzle Rs 75 crore
- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव (भूमि अधिग्रहण) को भेजी गई शिकायत में दावा
विज्ञापन

बरेली। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना से कुछ ही दिन पहले ऐसे 15 भूखंडों के बैनामे हुए हैं, जिनका अधिग्रहण किया जाना है। इसके बाद इनमें से कुछ भूखंडों पर अस्थायी ढांचे भी तैयार किए गए। अगर मूल्यांकन के बाद मुआवजा बंट गया होता तो सरकारी खजाने को 75 करोड़ रुपये का चूना लग सकता था। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव (भूमि अधिग्रहण) को भेजी गई लिखित शिकायत में यह दावा किया गया है।

शिकायती पत्र में एनएचएआई से जुड़े दो आउटसोर्स कर्मियों और खरीदारों के नाम भी खोले गए हैं। खरीदारों में लखनऊ, रुद्रपुर, बहराइच के लोग भी हैं। 15 में से सात लोग ऐसे हैं, जिनका नाम बरेली-सितारगंज हाईवे के जमीन अधिग्रहण घोटाले में शामिल है। अच्छी बात यह रही कि इस हाईवे के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में जांच एवं कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। एक जिम्मेदार अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed