फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 lack rs. cheating by tantrism

तंत्र-मंत्र के नाम पर विधवा से 15 लाख की ठगी, दुष्कर्म कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
15 lack rs. cheating by tantrism
तंत्र विद्या के नाम पर विधवा से 15 लाख
विज्ञापन

ठगे, दुष्कर्म कर बनाया निकाह का दबाव
- एडीजी के आदेश पर तांत्रिक और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- वायरल वीडियो में कई लड़कियों से संबंध होने की बात कह रहा है तांत्रिक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बारादरी की एजाजनगर गौंटिया में रहने वाले तांत्रिक सैय्यद उर्फ निजाम ने तंत्र विद्या के नाम पर विधवा से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। फिर वह उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने लगा। एडीजी से शिकायत के बाद इस मामले में तांत्रिक और उसके दोस्तों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी विधवा ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की तबीयत अक्सर खराब रहती है। करीब 12 साल पहले एक मंदिर में उनकी मुलाकात ग्रीनपार्क के आलोक रस्तोगी से हुई। पहचान बढ़ने पर उसने सैय्यद उर्फ निजाम, बिथरी में उड़ला जागीर के सलीम अहमद और रिठौरा के सूफी सिद्दीकी से मिलवाया। उन्हें झांसा दिया कि तंत्र-मंत्र के जरिये उनके बेटे को ठीक कर देंगे। विधवा का आरोप है कि सैय्यद उर्फ निजाम लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करता है। बेटे के इलाज के बहाने सैय्यद उनके घर आने लगा। तंत्र विद्या का इस्तेमाल कर उसने उन्हें जाल में फंसा लिया। फिर जिंद और भूत के नाम पर डराकर आलोक के घर ले जाकर और घर में अकेले होने पर डराकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद काले जादू का डर दिखाते हुए धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इस बीच उसने अपने गैंग के अन्य सदस्यों की मदद से उनसे 3.33 लाख रुपये, उनकी मां से 1.50 लाख रुपये, भाई से 7.74 लाख और बहन से करीब 2.89 लाख रुपये ठग लिए। इसमें से कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई।
विज्ञापन

आधी रात को निकाह कर नेपाल ने जाने का दबाव
विधवा का आरोप है कि 24 अगस्त की रात करीब 12 बजे आलोक, सैय्यद, सलीम और दो अन्य उनके घर पहुंचे। वे उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने और नेपाल ले जाने का दबाव बनाने लगे। परिवार वालों ने उन्हें बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी के आरोप में बदायूं से जेल गए आरोपी
सैय्यद और सलीम ने बदायूं के कादरचौक इलाके में रहने वाले एक चिकित्सक, गांव लभारी के पूर्व प्रधान पंकज मिश्रा और उनके भाई जितेंद्र मिश्रा को जमीन में गड़ा सोना दिलवाने के नाम पर भी चूना लगाया। इन लोगों से आरोपियों ने करीब 33 लाख रुपये ठग लिए। इस पर पीड़िताें ने पुलिस में शिकायत की तो बदायूं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मगर शनिवार को बरेली में यह दूसरी वारदात सामने आ गई।

वीडियो में कबूले कई लड़कियों से संबंध
इस मामले में सैय्यद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उससे मारपीट के बाद बनाए गए वीडियो में वह कई लड़कियों से संबंध होने की बात कबूल रहा है और रुपये लेकर धर्म परिवर्तन की बात भी कह रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed