फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 encroachments becoming a hindrance in the construction of Model Road, red mark will be imposed today

Bareilly News: मॉडल रोड के निर्माण में बाधक बने 15 अतिक्रमण, आज लगेगा लाल निशान

Thu, 06 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
15 encroachments becoming a hindrance in the construction of Model Road, red mark will be imposed today
बरेली। सीएम ग्रिड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के अंतर्गत मॉडल टाउन में 58.17 करोड़ रुपये से मॉडल रोड का निर्माण किया जाना है। निर्माण के लिए भूमि पूजन 14 अक्तूबर 2024 को किया गया था। इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मॉडल टाउन में सड़क निर्माण के कार्याें का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया जाएगा। उसके बाद उसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना से 3.4 किलोमीटर की मॉडल सड़क बननी है। इस कार्य को जनवरी 2026 में पूरा करना है। इसमें सड़क निर्माण के साथ बिजली लाइनें भूमिगत की जाएंगी। यूटिलिटी डक्ट बनेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे। हरित क्षेत्र विकसित होगा और सौर उर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगेंगी। एजेंसी ने निर्माण शुरू किया तो माॅडल टॉउन के अतिक्रमण के चलते काम रुक गया। अब नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो कर्मचारी सक्रिय हुए और बताया कि 15 अतिक्रमण हैं। कल से उन अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया जाएगा। उसके साथ ही नोटिस देकर कहा जाएगा कि वह लोग कब्जे खुद तोड़ लें। अगर नहीं हटाते तो नगर निगम की टीम कब्जे हटाएगी। कुष्ठ आश्रम रोड स्थित मॉडल टाउन का द्वार तोड़ना पड़ सकता है। नगर आयुक्त ने मॉडल टॉउन के अलावा कटघर में अमृत वाटिका, मढ़ीनाथ में सीसी रोड और नाली निर्माण का जायजा लिया। कहा कि अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कार्रवाई होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed