फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 death by corona

टूटा रिकॉर्ड, कोरोना से 15 मौतें

Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 death by corona
बरेली। कोरोना से बुधवार को हुई मौतों ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। नोएडा के एक अस्पताल में कई दिनों से मौत से जूझ रहे नवाबगंज विधायक केसर सिंह समेत 15 लोगों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। तीन सौ बेड अस्पताल में जांच कराने आया एक युवक अचानक बेहोश होकर गिरा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बुधवार को 992 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

रामपुर बाग की शशि गोयल की रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिल पाने से मौत हो गई। शाहजहांपुर की लली ने इलाज न मिल पाने के कारण दम तोड़ दिया। करगैना की सुनीता देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दम तोड़ दिया। यूपी बोर्ड के डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त खत्रियान मोहल्ले में रहने वाली 70 वर्षीय अचला खन्ना की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर निगम के निर्माण विभाग के बेलदार रामभरोसे की भी कोरोना ने जान ले ली।
विज्ञापन

बरेली के रेल कारख़ाने के प्रशासनिक भवन में तैनात बाबू मुर्मुर, डीआरएम ऑफिस के बाबू राजीव और मैलानी के एसएसई अर्बन सिंह राणा ने भी बुधवार को दम तोड़ा। इज्जतनगर डीजल शेड के रिटायर कर्मचारी उमाशंकर कोरोना से संक्रमित थे जिनकी मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग के पीएमजेएसवाई में तैनात बाबू सुशील कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। ब्लाक रामनगर के पंचायत सचिव भरत की भी मौत हो गई। जाफरपुर निवासी अनिल शर्मा की तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में मौत हो गई। उनके परिजन ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि पवन विहार, इंद्रप्रस्थ कालोनी, कुदैशिया, सिविल लाइंस, कुंवरपुर, देव विहार स्टेट, अखिलेश नगर, कानून गोयान, शिवनगर, अशोक विहार, कर्मचारी नगर, बानखाना, बिहारीपुर, प्रेमनगर, नार्थ सिटी कालोनी, वैष्णोपुरम कालोनी, गांधीनगर, सहसवानी टोला, राजेंद्र नगर, गुलमोहर पार्क, सनराइज इंक्लेव, राजीव रेजिडेंसी, डीडीपुरम, वाटिका सनसिटी, एलआईसी कालोनी, मुंशीनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क कालोनी, एकतानगर, रोहलीटोला, दुर्गानगर, आशीष रायल पार्क, रबड़ीटोला, इंद्रानगर, गांधीपुरम समेत अन्य जगह संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed