फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 cows found dead in cow shed in Bareilly

Bareilly News: गोशाला में गोवंशों की दयनीय हालत... 15 गाय मृत मिलीं; अफसरों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 15 Jan 2026 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 02:31 AM IST
सार

बरेली के ब्लॉक मझगवां के ग्राम अनिरुद्धपुर में स्थित गोशाला में गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला में 15 गाय मर गईं। कई गोवंशों की बुरी हालत है। इसकी जानकारी मिलने पर अफसरों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
15 cows found dead in cow shed in Bareilly
अफसरों ने मौके पर जाकर की जांच - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के ब्लॉक मझगवां के ग्राम अनिरुद्धपुर में स्थित गोशाला में बुधवार को 15 गाय मृत तो आठ गोवंश मरणासन्न हालत में मिले। गड्ढे में मिले गोवंशों के शवों को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना मिलते ही बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। दयनीय हालत देखकर हंगामा कर दिया। कुछ देर बाद बरेली से एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार पहुंच गए। अधिकारियों ने अव्यवस्था और लापरवाही को देखकर नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को पशु चिकित्साधिकारी नरेश कुमार, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, सचिव शिप्रा सिंह व सात केयरटेकरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोशाला में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में कई दिनों लापरवाही बरती जा रही है। यहां गोवंशों की मौत के बाद उनके शव को यहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गड्ढों में फेंकवा दिया जाता था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 25 गायों को गड्ढों में दफनाने का दावा किया है। एडीएम ई, एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने बीडीओ को गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था, पशु चिकित्साधिकारी को बीमार पशुओं के इलाज करने के निर्देश दिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मृत गोवंशों की हड्डियों की यहां से तस्करी की जा रही है, जो जानवर यहां मृत हो जाते हैं। उनकी खाल और हड्डी यहां से ले जाकर बाहर बेच दी जाती है। 
विज्ञापन


22 लाख रुपये की लागत, जगह-जगह गड़बड़ी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस गोशाला पर सरकार ने करीब 22 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन गोशाला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यहां साफ सफाई न होने के कारण पूरा गोशाला गंदगी से पटा हुआ है। चारे के नाम गोवंशों को सिर्फ सूखी कुट्टी (चारा) ही मिलता है। यहां पंचायत सहायक द्वारा दैनिक चारा उपभोग रजिस्टर तक नहीं भरा गया है। पानी के टैंक में भी गंदगी पाई गई। यहां जानवरों को ठंड से बचाने व प्रकाश का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। लोगों ने बताया कि इस गोशाला में 365 गोवंश रजिस्टर में दर्ज हैं, जबकि मौके पर 300 भी नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ई ने जांच के दिए निर्देश
एडीएम ई पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गोशाला की हालत दयनीय मिली है। इसमें जांच बैठा दी गई है। एसडीएम जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगी। उसी के अनुसार जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed