फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 accused arrested for cyber fraud in Bareilly

UP News: बरेली में साइबर ठगी के 15 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

बरेली में साइबर ठगी करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने अभियान चलाकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  इन आरोपियों ने 80 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन
15 accused arrested for cyber fraud in Bareilly
एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को साइबर ठगी के 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। इन आरोपियों ने महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की है। यह धनराशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर विभिन्न माध्यमों से निकाली गई। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 19 डेबिट कार्ड और एक चेक बरामद किया गया है।

विज्ञापन


कुसुम कॉलोनी ग्रीन पार्क निवासी विशाल गंगवार के बैंक खातों में 76 हजार रुपये का संदिग्ध लेनदेन पाया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर धोखाधड़ी की बात स्वीकार की। साइबर ठगी के लिए बदनाम फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी वारिस और राशिद खान के खातों में करीब 76 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला। ये लोग ओटीपी लेकर, लिंक भेजकर और फोन हैक करके लोगों के खातों से पैसे निकालते थे। नीलेश और यश गंगवार ने भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनके पैसे उड़ाए।
विज्ञापन


वारिस व राशिद खान ने पूछताछ में बताया कि वे लोगों को डरा-धमकाकर, ओटीपी लेकर, लिंक भेजकर फोन हैक करके खाते से पैसा निकालकर अपने खातों में ट्रांसफर करते हैं। इस काम के लिए कुछ लोगो के खाते भी लिए थे। इन खातों का इस्तेमाल कर हवाला का पैसा भी लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं के संग्रामपुर निवासी आरोपी भी जेल भेजे
बदायूं जिले की दबतोरी चौकी के गांव संग्रामपुर में हवाला का बड़ा नेटवर्क है। यहां के अयाज नबी, मुशाहिद, साहिब हुसैन, असलम, अलापुर के फैजान के बैंक खातों में साइबर अपराध से लाखों रुपये की धनराशि का संदिग्ध लेनदेन किया गया था। पूछताछ की गई तो बताया कि वे संगठित गिरोह के रूप में एक चेन बनाकर साइबर फ्रॉड करते हैं। लाखों रुपये अपने व दूसरों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर डेबिट कार्ड व चेकबुक के जरिये उसे निकाल लिया जाता था।अभियुक्तों के पास से छह मोबाइल फोन, भिन्न-भिन्न नाम-पते के 16 डेबिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए गए।

बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की है। विभिन्न थानों की पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं। दबिश का दौर जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed