{"_id":"5932fc664f1c1b3f5c8b45d3","slug":"149651364917-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-खादी के संरक्षण में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-खादी के संरक्षण में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और खादी के संरक्षण में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन का धंधा चल रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार की रात देखने को मिली। पहाड़ापुर गांव में खनन की सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल ने मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को पकड़ लिया और राजापुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारोबार में लिप्त लोग खुलेआम ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढो रहे हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत और मिट्टी खनन का कारोबार काफी लंबे अर्से से फलफूल रहा है। इस कारोबार में जुड़े लोगों को सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्त होता है। साथ ही पुलिस भी लिप्त होती हैं। हालांकि सीओ सिटी रहे निर्मल कुमार विष्ट के समय इस धंधे पर काफी हद तक अंकुश लगा था, लेकिन इधर करीब दो महीने से सदर क्षेत्र में अवैध खनन के कारोबार ने काफी तेजी पकड़ी है। रेत हो या फिर मिट्टी का खनन। यह कारोबार सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर, राजापुर और थाना खीरी क्षेत्र के सदर कोतवाली से जुड़े हिस्से में बेरोकटोक होता है। कारोबारी सूर्य अस्त होने के साथ ही बाकायदा नदी और खेतों से जेसीबी मशीन से रेत और मिट्टी निकालते हैं। इस बात की पुष्टि शुक्रवार की रात पहाड़ापुर में यूपी 100 द्वारा पकड़ी गईं टो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी से होती है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक इन ट्रॉलियों को देउवापुर की ओर से आई नहर पटरी से लेकर आते-जाते हैं। शाम सात बजे के बाद और सुबह चार बजे से नहर पटरी पर इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आते-जाते देखा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इस कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं है, लेकिन अफसरों की संलिप्तता के कारण पुलिस भी आंखें बंद कर लेती है।
000000000
वर्जन......
अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मामले की जांच कराई जा रही है। यदि अवैध खनन मिलता है तो निश्चित रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी