फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सात बार बनाम एक बार के मुद्दे पर ऐरन ने मांगा वोट

सात बार बनाम एक बार के मुद्दे पर ऐरन ने मांगा वोट

Sat, 13 Apr 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
सात बार बनाम एक बार के मुद्दे पर ऐरन ने मांगा वोट
सात बार बनाम एक बार के मुद्दे पर ऐरन ने मांगा वोट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली/मीरगंज। बरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी समेत मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार के सात बार के लंबे कार्यकाल के मुकाबले अपने एक कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और वोट मांगा।
विज्ञापन

अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी में रोड शो भी किया। बाद में शाही के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान संजीव गुप्ता, देवेश शर्मा, जुनैद अहमद, मोबीन, अनिल रस्तोगी, फिरोज, जावेद हुसैन, मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। शेरगढ़ के रम्पुरा, कांवर, इस्लामपुर, आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सुप्रिया ने की पदयात्रा
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने चौकी चौराहा से पदयात्रा शुरू की। इसके बाद रेलवे सराय, खन्ना बिल्डिंग, नेकपुर गौटिया, बाल्मीकि बस्ती सहित विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर प्रवीण सिंह ऐरन को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान दो चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया। जनसंपर्क में तमाम महिलाएं उनके साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पूर्व पार्षद कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय पर महानगर कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में कई पूर्व पार्षदों सहित तमाम लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें पूर्व पार्षद अच्छन मियां, यासीन अहमद अंसारी, पूर्व सपा वार्ड अध्यक्ष खलील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed