{"_id":"5c969447bdec2213f4135145","slug":"141553372231-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को नमन कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को नमन कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुलामी की जंजीर में जकड़े हिंदुस्तान को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए खुद को बलिदान करने वाले वीर सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहर की विभिन्न समितियों और संस्थाओं ने नमनकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मानव सेवा क्लब ने अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा के नेतृत्व में राजेंद्र नगर स्थित पंकज अरोरा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
नवभारत जनकल्याण समिति ने जसोली स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्ष भारत मूलचंदानी ने युवाओं को इन्हीं महानायकों की तर्ज पर देश प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने सरकार से देश को गुलामी के बंधन से मुक्त कराने वाले इन महानायकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। नागरिक अधिकार कल्याण समिति ने विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्ष वीरेंद्र रायजादा ने क्रांतिकारियों के बलिदान को सदैव नमन करने की बात कही। डॉ. ममता वर्मा ने भावी पीढ़ी को इतिहास पढ़ने का सुझाव दिया।