फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल आज आएंगे बरेली

केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल आज आएंगे बरेली

Sun, 24 Mar 2019 01:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल आज आएंगे बरेली
बरेली। केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल आज दिल्ली से विशेष विमान से अपराह्न दो बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसके बाद मनोहर भूषण इंटर कालेज मैदान में 2.15 बजे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से ही विशेष विमान से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

एमबी इंटर कालेज में शनिवार को रेल मंत्री की चुनावी सभा को लेकर तैयारियां चलती रहीं। मैदान में पूरे दिन पांडाल सजाया गया। पहले बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान प्रभारी जेपी नड्ढा के आने का कार्यक्रम था। मगर, देर रात उनका बरेली दौरे का कार्यक्रम एकाएक रद्द कर रेल मंत्री पीयूष गोयल के आने की सूचना आ गई। रेल मंत्री की सुरक्षा में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा रहेगी। इसी दिन यानी कि आज ही विनय कटियार मैनपुरी, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना पीलीभीत, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं, धर्मपाल सिंह आंवला में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा ने 24 मार्च से उत्तर प्रदेश के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों में नेताओं की फौज उतार दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र और प्रदेश के तमाम कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव सभा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का शाहजहांपुर में कार्यक्रम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed