{"_id":"5c8ea7c2bdec221445021741","slug":"141552852930-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से मुरादाबाद तक सुस्त रही ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से मुरादाबाद तक सुस्त रही ट्रेनों की चाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मरम्मत के चलते बरेली से मुरादाबाद के बीच अप लाइन पर रविवार को छह घंटे ब्लॉक लेने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त रही। इस दौरान ट्रेनें कॉशन लगाकर गुजारी गईं। गुवाहाटी एक्सप्रेस करीब बीस मिनट विलंब से मुरादाबाद दिशा में रवाना हो सकी।
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर इन दिनों ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। होली का त्योहार होने के चलते रेलवे बोर्ड ने ब्लॉक लेकर ट्रेनें रोकने से मना किया है। साफ कहा गया है कि संबंधित सेक्शन इंजीनियर अपने स्तर से संबंधित प्वाइंट्स पर काम कराएं और कॉशन लगाकर रेल संचालन भी जारी रहे। इसी क्रम में रविवार को सुबह साढ़े नौ से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बरेली से मुरादाबाद के बीच अप लाइन पर 16 प्वाइंट पर मरम्मत का कार्य कराया गया। अधिकांश स्थानों पर स्लीपर बदले गए। गुवाहाटी (अवध आसाम) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बरेली जंक्शन आई लेकिन कॉशन लगे होने की वजह से धीमी रफ्तर से ही मुरादाबाद की दिशा में बढ़ सकी। आगे भी ट्रेन को रोककर गुजारा गया। इस अवधि में कुछ मालगाड़ियां भी यहां से कॉशन पर गुजारी गईं। डाउन लाइन पर संचालन लगातार चलता रहा। चार बजे अप लाइन दुरुस्त हो गई।