फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 फीसदी से कम मतदान वाले 335 बूथ चिह्नित

50 फीसदी से कम मतदान वाले 335 बूथ चिह्नित

Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
50 फीसदी से कम मतदान वाले 335 बूथ चिह्नित
बरेली। चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार उन बूथों पर खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है जिन पर पिछले चुनाव में मतदान पचास प्रतिशत से भी कम रहा है। विधानसभा वार ऐसे बूथों को चिह्नित करने के बाद यहां मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाए जाने की तैयारी है। प्रशासन ने वर्ष 2017 में विधानसभा क्षेत्र वार ऐसे 335 बूथों को चिह्नित किया है, जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, इसमें बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के चार, मीरगंज के 11, भोजीपुरा के छह, नवाबगंज के 13, फरीदपुर के 29, बिथरी चैनपुर के 18, बरेली के 130, बरेली कैंट के 99, आंवला के 21 बूथों को चिह्नित किया गया है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि इन सभी बूथों पर इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम खासतौर से चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed