फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अलर्ट पर वायुसेना- त्रिशूल एयरबेस पर ईंधन की सप्लाई फुल

अलर्ट पर वायुसेना- त्रिशूल एयरबेस पर ईंधन की सप्लाई फुल

Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
अलर्ट पर वायुसेना- त्रिशूल एयरबेस पर ईंधन की सप्लाई फुल
बरेली। भारत और पाकिस्तान में तनातनी के बीच त्रिशूल एयरबेस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एयरफोर्स अफसरों के निर्देश पर आंवला के आईओसी डिपो ने लड़ाकू विमानों के ईंधन के लिए त्रिशूल एयरबेस के टैंकों को ‘फिल अप टॉप’ यानी पूरा भर दिया है। इसके साथ एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की सप्लाई लगातार जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को भी काफी कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से त्रिशूल वायुसेना का महत्वपूर्ण एयरबेस है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर ताजा हालात के मद्देनजर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के आंवला डिपो को दो दिन पहले ही त्रिशूल एयरबेस के फ्यूल टैंकों को ‘फिल अप टॉप’ यानी पूरी तरह फुल करने के निर्देश दिए गए थे। आईओसी अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने वायुसेना अफसरों के निर्देश के बाद दो दिन पहले त्रिशूल के टैंकों को फुल कर दिया था। विमानों की लगातार आवाजाही के चलते एटीएफ की लगातार सप्लाई जारी है। बुधवार को भी एटीएफ के कई टैंकर त्रिशूल भेजे गए।
विज्ञापन


त्रिशूल पर लगाए डिफेंस सिक्योरिटी कॉप
मौजूदा हालात देखते हुए त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। अंदर आने-जाने वाले हर शख्स की गहन जांच हो रही है। सभी वाच टॉवर पर अत्याधुनिक हथियाराें से लैस जवान निगरानी कर रहे हैं। आसपास की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। एयरफोर्स जवानों के साथ ही डिफेंस सिक्योरिटी कॉप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया टीम भी अलर्ट
आईबी और एसपीजी अफसरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मंगलवार रात ही एडीजी अविनाश चंद्र ने खुफिया इकाइयों को अलर्ट कर दिया था। जिले में आने वाले सभी वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


त्रिशूल एयरबेस के टैंक ‘फिल अप टॉप’ करने के निर्देश उच्चाधिकारियों की ओर से मिले थे। इसके बाद दो दिन पहले ही फ्यूल की सप्लाई कर वायुसेना के सभी टैंक भर दिए गए हैं। - कपिल देव, प्रबंधक आईओसी डिपो, आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed