{"_id":"5c7441bfbdec2208d27b26b3","slug":"141551122879-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमध्य सागर की हलचल ने बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमध्य सागर की हलचल ने बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा संग हल्की बारिश शुरू हुई। हवाओं में नमी बढ़ने से लोगों को शीतलहर का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ तेजी से उत्तरी क्षेत्र में हावी हुआ है। जिसकी वजह से आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, 28 और 1 मार्च को फिर मौसम साफ होगा लेकिन फिर मौसम खराब होने की संभावना भी जताई है।
मौमस विशेषज्ञ डॉ. कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में आर्दता 85 प्रतिशत दर्ज हुई है। बताया कि सोमवार की शाम उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवा का रुख उत्तर पश्चिम होने से बादलों का जमावड़ा शहर पर हो गया। जिसके बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।