{"_id":"5c7441b3bdec22094a2c8e4c","slug":"141551122867-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ स्पेशल: आने जाने का समय न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ स्पेशल: आने जाने का समय न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे ने कुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन आने-जाने का समय न होने के कारण स्पेशल ट्रेनें जंक्शन से खाली गुजर रहीं हैं। जबकि रूटीन की ट्रेनों में रिजर्वेशन में नो रूम की स्थिति है।
रेलवे ने कुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिनमें एक अंबा इंदौरा से प्रयाग घाट और दूसरी सहारनपुर से प्रयागराज हैं। अंबा इंदौरा एक्सप्रेस दोपहर पौने चार बजे नौचंदी लिंक स्पेशल रात 1.30 मिनट पर जंक्शन से गुजरतीं हैं। रूटीन की ट्रेनों को पहले गुजारने की प्राथमिकता पर स्पेशल ट्रेनों को घंटो के लिए रोक दिया जाता है जिससे इन ट्रेनों को जंक्शन न आने जाने को कोई समय नहीं है। जिससे यात्रियों का रुझान स्पेशल ट्रेनों पर नहीं है। दूसरी ओर इलाहाबाद के त्रिवेणी, नौचंदी और मुगलसराय एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की नो रूम की स्थिति है। चार मार्च को अंतिम स्नान होने की वजह से इन ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। अब ज्यादातर यात्री लखनऊ की ओर रुख कर रहे हैं। लखनऊ से लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, लखनऊ-प्रयाग कुंभ मेला स्पेशल, प्रयाग घाट इंटरसिटी एक्सप्रेस और गंगा गोमती एक्सप्रेस रोजाना की ट्रेनें हैं। इसके अलावा यशवंतपुर सुपरफास्ट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लखनऊ से प्रयागराज के लिए रवाना होती हैं। बरेली के यात्री इन ट्रेनों से ही प्रयागराज जा रहे हैं। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्वनी कुमार का कहना है कि रूटीन की ट्रेनों में ही कोच बढ़ने की संभावना है जिससे जल्द वेटिंग क्लीयर हो सके।