{"_id":"5c72f482bdec227cde52fc35","slug":"141551037570-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अप लाइन पर ट्रैक मेंटिनेंस के लिए रविवार को भी रेलवे ने तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। बरेली से शाहजहांपुर के बीच ब्लॉक के दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर काम निपटाए गए। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस ट्रेेनें प्रभावित हुईं। कई मालगाड़ियों को भी जगह-जगह रोकना पड़ा। शाम चार बजे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। ब्लॉक के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने अप लाइन पर शनिवार को भी ट्रैक, ओएचई मेटिनेंस के लिए रोजा से मुरादाबाद तक मेगा ब्लॉक लिया था। शाहजहांपुर से मीरानपुर कटरा के बीच मेंटिनेंस का कुछ काम पूरा नहीं हो सका था। मीरानपुर कटरा से बरेली के बीच भी कुछ प्वाइंट पर काम होना था। रविवार को काम निपटाने के लिए दोपहर एक से चार बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान अप जननायक एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में करीब डेढ़ घंटा तक रोका गया। यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 3:20 मिनट देरी से बरेली पहुंची। जम्मूतवी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। रोजा यार्ड में भी ब्लॉक के दौरान अप लाइन की तीन मालगाड़ियां खड़ी रहीं।