फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   28 खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेजों के फाइनल ट्रायल के लिए चयनित

28 खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेजों के फाइनल ट्रायल के लिए चयनित

Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
28 खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेजों के फाइनल ट्रायल के लिए चयनित
बरेली। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में प्रवेश के लिए फाइनल ट्रायल की सूची जारी कर दी गई है। बरेली मंडल से 28 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब फाइनल ट्रायल कि बाद इनको स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। एथलेटिक्स में रेहान, आमिर, सचिन, जिम्नास्टिक में आदित्य सिंह, वॉलीबाल में पवन कुमार, कुश्ती में वेदांश, हॉकी में जितिन, अब्दुल रेहान, अवनीश कुमार, नंदनी का चयन हुआ है। क्रिकेट में उत्कर्ष, शिवांश गोयल, अभिमन्यु कुमार, अनमोल सिंह, यश धस्माना, अभिषेक वर्मा, शुभ अग्रवाल का चयन हुआ। फुटबॉल में रेहान शाह, साहिल प्रजापति, गौरव, उज्ज्वल, निखिल कुमार, कुनाल, मोनू राठौर, प्रखर और बैडमिंटन में नितिन, ऋषभ, दिनकर, अर्थव का चयन हुआ है। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। फाइनल ट्रायल 2-13 मार्च तक चलेंगे। अलग-अलग कॉलेज में अलग तिथियों पर ट्रायल होंगे। खिलाड़ी समय से फाइनल ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स हॉस्टल के ट्रायल में सिर्फ हॉकी में ही दिखे खिलाड़ी
प्रदेश भर के स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। बुधवार को हुए ट्रायल में हॉकी में ही खिलाड़ी नजर आए। बाकी खेलों में काफी कम खिलाड़ी पहुंचे। हॉकी में बीस खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। कुश्ती में तीन, जिम्नास्टिक में दो खिलाड़ी ही पहुंचे। तैराकी में कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। आज बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed