{"_id":"5c4b52abbdec22271a77b1da","slug":"141548440235-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे ट्रैक का होगा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे ट्रैक का होगा विद्युतीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ब्रॉडगेज में बदला जा रहा शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट को विद्युतीकृत करने को भी मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष में करीब 85 किमी के इस ट्रैक पर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन) डालने का काम शुरू हो जाएगा।
शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच अब तक मीटरगेज ट्रेन दौड़ती थीं। आमान परिवर्तन को रेलवे ने 2017 में स्वीकृति दी थी। इसके बाद मीटरगेज के रेल रूट को मई 2018 में बंद कर ब्रॉडगेज का काम चालू कर दिया गया था। इस वक्त पीलीभीत साइड से काम तेजी से चल रहा है। अब तक पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस रूट को हाल ही में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में शामिल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के ज्यादातर रेल रूट पर ओएचई है। ऐसे में पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड को भी इलेक्ट्रिक करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए काम चालू होने की बात कही जा रही है। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने इसकी पुष्टि की।