{"_id":"5c195324bdec2256e63b180d","slug":"141545163556-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला क्रिकेट लीग में होगी चौके छक्कों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला क्रिकेट लीग में होगी चौके छक्कों की बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अमर उजाला अपनी 50वीं वर्षगांठ के मौके पर इस बार शहर के स्कूलों की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने जा रहा है। सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही ‘अमर उजाला क्रिकेट लीग’ में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस क्रिकेट लीग में शहर के दस स्कूलों की टीमें उतरेंगी। चूंकि इन मुकाबलों में शहर की कई उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाएं भी भाग लेंगी, लिहाजा दर्शकों को जमकर चौके छक्के देखने को मिलेंगे। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे और बुधवार को फाइनल खेला जाएगा।
अमर उजाला क्रिकेट लीग में खेलने वाली दस टीमों को दो ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ में बांटा गया है। सोमवार को पहला मुकाबला ‘ए’ ग्रुप में अलमा मातेर और राधा माधव के बीच सुबह 8:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम मंगलवार को सेक्रेड हार्ट्स के साथ खेलेगी और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दूसरा मुकाबला पद्मावती एकेडमी और सेंट फ्रांसिस के बीच सुबह 10:30 बजे के बीच होगा। दोपहर 1:30 बजे डीपीएस और बीबीएल के बीच मुकाबला होगा। इसमें जो टीम जीतेगी जीआरएम के साथ खेलेगी जो और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सभी मुकाबले नॉक आउट होंगे। कुछ मुकाबले मंगलवार को होंगे और सेमीफाइनल और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे।
आज इनके बीच मुकाबला
- अलमा मातेर बनाम राधा माधव सुबह 8:30 बजे
- पदमवी एकेडमी बनाम सेंट फ्रांसिस सुबह 10:30 बजे
- डीपीएस बनाम बीबीएल स्कूल अपराह्न 1:30
मंगलवार के मुकाबले
-जीआरएम का मुकाबला डीपीएस और बीबीएल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से अपराह्न 1:30 बजे होगा।
-एसआर इंटरनेशनल और जिंगल बेल्स के बीच सुबह 10:30 बजे मुकाबला होगा।
-सेक्रेड हार्ट्स का मुकाबला अलमा मातेर व राधा माधव के बीच हुए मैच की विजेता टीम से होगा।
बुधवार : सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
पूल ए
-सेक्रेड हार्ट्स, अलमा मातेर, राधा माधव, पद्मावती एकेडमी, सेंट फ्रांसिस
पूल बी
जीआरएम, डीपीएस, बीबीएल, एसआर इंटरनेशनल, जिंगल बेल्स