{"_id":"5be0b157bdec2269637c24ca","slug":"141541452119-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका ने पीएफए अध्यक्ष को पीलीभीत बुलाकर फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका ने पीएफए अध्यक्ष को पीलीभीत बुलाकर फटकारा
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
maneka gandhi
निरीह पशुओं के लिए बनाए गए शेल्टर होम और उससे सटी जमीन पर कब्जे की कोशिश से खफा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पीएफए के अध्यक्ष सतीश यादव को पीलीभीत बुलाकर जमकर फटकारा। कहा, एसडीएम ने तीन दिन में पैमाइश न कराई तो वह खुद मामला देखेंगी। शनिवार को चौबारी स्थित मेनका गांधी के निरीह पशुओं को बनाए गए आश्रय गृह से सटी भूमि पर कब्जे की कोशिश की गई थी।
पीएफए अध्यक्ष सतीश यादव की सूचना पर कैंट पुलिस तीन लोगों को पकड़ लाई थी। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सोमवार को श्रीमती गांधी ने सतीश को पीलीभीत बुलाया। वहां एसपी के सामने उन्हें फटकार लगाई कि शेल्टर होम से संबंधित मामले में समझौता करने वाले वह कौन होते हैं। कहा, जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था तो कार्रवाई करानी चाहिए थी, समझौते की क्या तुक थी।