फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   समायोजन को लेकर सीडीओ कार्यालय में अटकी फाइल

समायोजन को लेकर सीडीओ कार्यालय में अटकी फाइल

Tue, 11 Sep 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 11 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
समायोजन को लेकर सीडीओ कार्यालय में अटकी फाइल
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन और तबादलों की फाइल सीडीओ कार्यालय में अटक गई है। मामला निस्तारित न होने से शिक्षकों का तबादलों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की काउंसलिंग भी कर चुका है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम स्कूलों में स्वीकृत से ज्यादा शिक्षक हैं तो कई स्कूलों में मानक से कम हैं। इस असमानता को दुरुस्त करने के लिए करीब दो सौ शिक्षकों का समायोजन होना है। इसके अलावा दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आईं महिला शिक्षकों की तैनाती की फाइल फाइल भी आगे नहीं बढ़ रही है, जबकि डीएम के आदेश पर बीएसए तनुजा त्रिपाठी इन सभी की दोबारा काउंसलिंग भी कर चुकी हैं। इसके अलावा समायोजन के लिए भी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की फाइल दबाए बैठा है। तैनाती न मिलने से शिक्षकों को बीएसए दफ्तर के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। विभागीय अधिकारी यह मामला कब तक निस्तारित हो जाएगा, इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed