{"_id":"5b3d16f34f1c1b95288b4a51","slug":"141530730227-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से वसूली के आरोप में रिछा चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से वसूली के आरोप में रिछा चौकी इंचार्ज सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो मिलने के बाद एसएसपी ने रिछा चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कमांडेंट को पत्र लिखा है।
आठ महीने पहले रिछा चौकी पर बतौर इंचार्ज अरविंद सिंह की तैनाती के बाद से एसएसपी को लगातार ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच किसी ने बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो बनाकर एसएसपी को भेज दिया। वीडियो में होमगार्ड मुश्ताक अहमद के जिरये वसूली कराई जा रही है। वीडियो मिलने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अरविंद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। इधर, रिछा के कुछ लोगों ने एसएसपी की इस कार्रवाई का विरोध भी किया है। उनका कहना है कि ट्रकों से वसूली होमगार्ड कर रहा था तो सिर्फ उसके खिलाफ ही कार्रवाई होनी चाहिए।