फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Around 78 percent fails in BSc first and second year result

बीएससी प्रथम और द्वितीय में 78 फीसदी स्टूडेंट्स फेल

Fri, 08 Jun 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 08 Jun 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Around 78 percent fails in BSc first and second year result
MJP Rohilkhand university
योगी सरकार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच हुईं। स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म करते हुए परीक्षाएं दूसरे कॉलेजों में सीसीटीवी की निगरानी में कराई गईं। इस सख्ती का जबरदस्त असर अब रिजल्ट पर देखने को मिल रहा है। बीएससी फाइनल की तरह एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट भी धड़ाम हो गया है। बीएससी फाइनल की तुलना में फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर में फेल होने वालों का ग्राफ और भी बढ़ गया है। गुरुवार को जारी बीएससी प्रथम और द्वितीय में महज 22 फीसद स्टूडेंट्स ही पास हो सके। 78 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए हैं। बीएससी फाइनल में महज 39 फीसद छात्र पास हो सके थे और 61 फीसद फेल हो गए थे।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद विश्वविद्यालय ने कॉलेजों पर नकेल कसते हुए कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई। रिजल्ट पर इसका असर पड़ना तय था। लगभग सभी कोर्स का रिजल्ट इस बार गिरा है और बीएससी के रिजल्ट ने तो सबको चौंका ही दिया है। बीए फाइनल का परिणाम वैसे 90 फीसद से ऊपर रहता था। इस बार एक दो फीसद रिजल्ट नीचे आया। बीए प्रथम और द्वितीय में करीब 80 से 85 फीसद स्टूडेंट्स पास हो सके। बीएससी फाइनल में 61 फीसद स्टूडेंट्स फेल हुए थे। बीएससी प्रथम में 45 हजार और द्वितीय में करीब 46 हजार स्टूडेंट्स थे। दोनों में 22 फीसदी ही पास हो सके। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार के अनुसार इस बार बीएससी का रिजल्ट काफी खराब गया है।
विज्ञापन


किसी को शून्य तो कोई
दहाई तक भी नहीं पहुंचा
बीएससी फाइल की तरह बीएससी प्रथम और द्वितीय में भी तमाम स्टूडेंट्स दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। हालांकि उनको प्रैक्टिकल में भरपूर नंबर मिले हैं। प्रैक्टिकल कॉलेजों में ही हुए तो उनको मनमाने नंबर मिल गए, जब थ्योरी की परीक्षा दूसरे कॉलेज में देने जाना पड़ा तो वहां दाल नहीं गल पाई। कई छात्र तो ऐसे हैं जिनके थ्योरी में जीरो नंबर हैं। रिजल्ट को लेकर छात्रों में रोष है। छात्र संगठन विश्वविद्यालय कैंपस में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed