{"_id":"5af833914f1c1bda408b4fe5","slug":"141526215569-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में कामकाज रोका, मंडल स्तर पर ठप करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में कामकाज रोका, मंडल स्तर पर ठप करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जेई-एई पर डंडा उठाने के प्रकरण में नवाबगंज विधायक केसर सिंह पर एफआईआर दर्ज न होने को लेकर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के आंदोलन की धार पैनी होती जा रही है। विरोध में जिले के पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने काम ठप कर दिया है। अभियंताओं ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला जोरशोर से उठाया है। इधर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने मंडल स्तर पर भी आंदोलन शुरू करने के लिए लखनऊ पहुंचकर प्रांतीय पदाधिकारियों से भी बातचीत की है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना में नवाबगंज से मटकापुर तक 6.75 करोड़ से बन रही सड़क की जांच करने पहुंचे विधायक केसर सिंह ने पीडब्ल्यूडी के जेई-एई घटिया निर्माण करने की बात कहते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। आरोप है कि विधायक ने विधायक ने डंडा लेकर उनकी पिटाई की और जेई का अपहरण तक करने की कोशिश की थी। इसके बाद से ही विधायक और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के बीच तलवारें खिंची हुई है। विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई दिनों से दौड़ लगा रहे इंजीनियरों ने शुक्रवार को एसएसपी मुनिराज जी से उनके दफ्तर में पहुंचकर मुलाकात की और विधायक पर केस दर्ज कराए जाने की बात को पुरजोर ढंग से उठाया। इंजीनियरों का कहना है कि एसएसपी ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इधर, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने रिपोर्ट दर्ज न तक कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के मंडलीय अध्यक्ष एनएच मिश्रा इस मामले में मंडल स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी से बात की। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को मंडल स्तरीय मीटिंग बुलाई गई है।
विधायक के खिलाफ एकजुट हो रहे कर्मचारी संगठन
पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं पर डंडा उठाने के मामले में कई कर्मचारी संगठन भी पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ लामबंद होने लगे हैं। इंजीनियरों के आंदोलन को पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एसोसिएशन, वर्कचार्ज एसोसिएशन, राजकीय वाहन चालक संघ ने भी समर्थन कर दिया है। इनके पदाधिकारियों का कहना है कि इस लड़ाई में वे इंजीनियरों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
बसपा ने भी सत्तादल के विधायक पर साधा निशाना
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की पिटाई मामले में बसपा की बैठक में सत्तादल के विधायक पर निशाना साधते हुए निंदा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश सागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।