फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुलायम और शिवपाल भाजपा में आवेदन करें, विचार करेंगे

मुलायम और शिवपाल भाजपा में आवेदन करें, विचार करेंगे

Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
मुलायम और शिवपाल भाजपा में आवेदन करें, विचार करेंगे
मुलायम और शिवपाल भाजपा में आवेदन करें, विचार करेंगे - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा और बसपा में आंतरिक कलह चरम पर है। घुटन महसूस करने वाले सपा और बसपा के एमएलए, एमएलसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह अपनी उपेक्षा से परेशान हैं तो वह भी भाजपा में शामिल होने के लिए आवेदन करें। उस पर निर्णय पार्टी नेतृत्व लेगा। भाजपा राजनीति में छुआछूत की विरोधी है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे के साथ भाजपा दोनों बड़े नेताओं को भी साथ लेने में परहेज नहीं करेगी।

भाजपा की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तैयारी की मीटिंग लेने के बाद एक निजी बैंकट हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. चंद्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल तक पार्ट टाइम राजनीति की। फुल टाइम वह अपने मंत्रिमंडल सदस्यों समेत विदेश घूमते थे। इसलिए जनता ने उनको नकार दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उनका नारा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ अब ‘परिजन हिताय, परिजन सुखाय’ में तब्दील होकर रह गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को बाइब्रेंट प्रदेश बनाने के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। कानून व्यवस्था पर बोले- प्रशासन सपा बसपा या भाजपा में नहीं बंटेगा। बड़े बदमाशों के इनकाउंटर शुरू हो गए हैं। जल्द ही बदमाश या तो प्रदेश छोड़कर जाएंगे या फिर ऊपर जाएंगे क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जीरो टालरेंस की नीति पर चलेगी। वार्ता में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, उमेश कठेरिया, धर्म विजय गंगवार, प्रदीप पुष्कर, मनोज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed