फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जंक्शन के बाहर बेतरतीब ऑटो खडे़ होने से निकलना मुश्किल

जंक्शन के बाहर बेतरतीब ऑटो खडे़ होने से निकलना मुश्किल

Fri, 28 Jul 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन के बाहर बेतरतीब ऑटो खडे़ होने से निकलना मुश्किल
जंक्शन के बाहर बेतरतीब ऑटो खडे़ होने से निकलना मुश्किल - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

जंक्शन के बाहर बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो की भीड़ से यहां निकलना मुश्किल भरा हो रहा है। ट्रेन आने पर यात्रियों की भीड़ के साथ जंक्शन के बाहर ऑटो आड़े तिरछे खडे़ होने से पूरा एरिया ब्लाक हो जाता है। कोई भी सड़क तक नहीं आ पाता है। यही नहीं हनुमान मंदिर के छोर से जंक्शन की तरफ पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे कभी-कभी यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। यह अव्यवस्था अर्से से चली आ रही है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

तीन सौ की जगह पहुंच रहे एक हजार ऑटो
डीआरएम की ओर से तीन सौ ऑटो रिक्शा ही जंक्शन तक आने की अनुमति है, बावजूद इसके करीब एक हजार ऑटो रिक्शा डेली जंक्शन पर पहुंच रहे हैं। यह सब पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है और इससे ही स्थिति बद्तर हो रही है।
विज्ञापन


बिना पार्किंग शुल्क खड़े होते हैं ऑटो
जंक्शन के बाहर पार्किंग व्यवस्था भी है। यहां वाहन खड़ा करने के लिए शुल्क जमा करना होता है, लेकिन ऑटो वाले मनमानी करते हुए ऑटो जंक्शन के बाहर ही खड़े कर देते हैं, जिसकों लेकर स्टेशन अधीक्षक कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। जीआरपी भी यदाकदा ही ऑटो का चालान करती है। स्थाई रूप से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से दोहरी दिक्कत
जंक्शन के बाहर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है, जिसमें ऑटो फंसने से भी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और लोगों को दोहरी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।


ऑटो रिक्शा पार्किंग में ही खड़ा करने की अनुमति दी गई है। चालकों की गुंडई इस कदर है कि वह पार्किंग में खड़ा करना तो दूर शुल्क भी जमा नहीं करते हैं और मनमानी से जंक्शन के बाहर ऑटो खड़े करते हैं। इसके बारे में कई बार लिखा जा चुका है। आरपीएफ और जीआरपी वाले सहयोग नहीं करते।
- चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक

जाम लगाने वाले ऑटो के समय समय पर चालान किए जाते हैं। चेकिंग के लिए एक ट्रैफिक सिपाही भी लगा रखा है।
- सुनील दत्त, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed