फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   140 units of blood donated, great donor honored

Bareilly News: 140 यूनिट हुआ रक्तदान, महादानी हुए सम्मानित

Fri, 14 Jun 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
140 units of blood donated, great donor honored
बरेली। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पवितार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए भवन में स्वैच्छिक रक्तदाता शिविर आयोजित हुआ। यहां 140 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि डीएम रवींद्र कुमार ने भी महादान किया।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने रक्तदान कर अन्य लोगाें से भी रक्तदान की अपील की। कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। ब्लड बैंक डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल ने रक्तदाताओं का आभार जताया। फिर करीब सौ बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके स्वैच्छिक रक्तदाता दिनेश चंद्र कटियार, इकबाल सिंह बाले, श्याम कृष्णा को विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने प्रोत्साहन पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन

यहां एसीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. लईक अहमद और डॉ. अमित पवार मौजूद रहे। आयोजन में आईएमए सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, कम्युनिटी सर्विस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल, ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ. अजय भारती, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. जेपी सेठी, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. अर्चना अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed