फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 youths created a ruckus by riding on three bikes in Bareilly

Bareilly News: तीन बाइक पर सवार 14 लड़कों के हुड़दंग का वीडियो वायरल, रील बनाने के लिए जान पर खेले

Mon, 09 Jan 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

सड़क पर हुड़दंग करते युवाओं का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तीन बाइक पर 14 लड़के हुड़दंग करते हुए चल रहे हैं। इस वीडियो के साथ लोगों ने ट्विटर पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बाइकों की पहचान कर उनका चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
14 youths created a ruckus by riding on three bikes in Bareilly
तीन बाइकों पर सवार हुए 14 लड़के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सड़क पर हुड़दंग करते बाइक सवार युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तीन बाइक पर 14 युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर छह युवक बैठे हैं, जबकि दो बाइकों पर आठ युवक सवार हैं। इन युवकों को न अपनी जान की परवाह है और दूसरों की फिक्र। रील बनाने के लिए तीन बाइकों पर सवार 14 लड़के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हाईवे पर तेजी से बाइक दौड़ा रहे हैं। सेल्फी भी लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देवरनिया पुलिस ने तीनों बाइकों का चालान कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-नैनीताल हाईवे पर तीन बाइकों पर 14 लड़कों ने स्टंट दिखाते हुए सफर किया। वायरल वीडियो में एक बाइक पर छह और बाकी दो पर चार-चार युवक बैठे स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं। यह वीडियो रविवार का है। ये हुड़दंगी देवरनिया कोतवाली के सामने से भी गुजरे पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने जब वीडियो के साथ ट्विटर पर शिकायत की तो पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे नंबर के आधार पर तीनों बाइकों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed