फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 will solstice sun Work will begin Manglik

14 से सूर्य होंगे उत्तरायण शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
14 will solstice sun Work will begin Manglik
14 will solstice sun Work will begin Manglik - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह 15 दिसंबर से शुरू हुई खरमास अवधि 14 जनवरी शनिवार को पूरी हो रही है। इसके साथ ही रुके हुए मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। इसी दिन मकर संक्रांति भी है।
विज्ञापन

इस बार मकर संक्रांति प्रीति योग में मनाई जाएगी। यह योग पांच साल बाद फिर आया है। प्रेम और आपसी भाईचारा के प्रतीक इस योग को बेहतर माना जाता है। शनिवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति होने के साथ ही एक माह से रुके सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे, जबकि वैवाहिक योग सोमवार 16 जनवरी से शुरू होंगे। 
विज्ञापन

आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि माघ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया शनिवार 14 जनवरी में है। इस दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव के घर यानी मकर राशि में विचरण करने पहुंचते हैं। यह योग शनिवार प्रात: 7.38 बजे से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा। सूर्य राशि परिवर्तन काल में ही संक्रांति होती है। पुत्र की राशि में प्रवेश होते ही सूर्यदेव उत्तरायण हो जाते हैं। इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसके साथ ही खरमास अवधि पूरी होगी और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि मकर संक्रांति प्रीति योग में होने से इसका फल चमत्कारिक होते हैं, लेकिन शनिवार को सूर्य राशि परिवर्तन से कई परेशानियां भी उत्पन्न होंगी। इसका प्रभाव विशिष्ट नेताओं पर पड़ सकता है। अन्य देशों से युद्ध संभावना भी बन रही है।

संक्रांति पर बनाएं शनि को अनुकूल और शुभ
बरेली। ज्योतिष शास्त्र में शनि महाराज को मकर और कुंभ राशि का स्वामी बताया गया है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि की राशि में सूर्य का आगमन शनि महाराज को अनुकूल और शुभ बनाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल 26 जनवरी से मकर राशि वालों की साढ़ेसाती भी शुरू होने वाली है, ऐसे में इनके लिए शनि को खुश करने का यह बहुत ही अच्छा मौका है। 

पंडित प्रदीप चौबे के मुताबिक मकर राशि के अलावा इस साल कुंभ, तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों पर की साढ़ेसाती रहेगी। मेष, वृषभ, सिंह एवं कन्या राशि वालों को ढैय्या लगेगी। ऐसे में इन आठों राशि वालों को इस मकर संक्त्रसंति के मौके पर शनि महाराज को खुश करने के लिए कुछ आसान से उपाय जरूर करने चाहिए। इनमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण है मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल में खिचड़ी बनाकर दान करना और स्वयं भी खाना। इसके अलावा सरसों के तेल में मीठी पूड़ियां बनाकर कुत्ते को खिलाना। काले तिल का दान करें और खुद भी तिल से बनी चीजें खाएं। काले कपड़ों में काले कंबल का दान सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed