फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 people confirmed infection including three migrants in Bareilly

बरेली में तीन प्रवासियों समेत 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Wed, 01 Jul 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
14 people confirmed infection including three migrants in Bareilly
फाइल फोटो - फोटो : PTI
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कॉरपोरेट लैब से सात और आईवीआरआई से सात हुई जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन

एक लैब टेक्नीशियन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मंगलवार को तीन सौ बेड अस्पताल में सैंपल नहीं लिए गए। लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन करने के बाद अस्पताल की पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज कराया गया और दूरदराज से आए मरीजों को भी लौटा दिया गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

मंडल में मंगलवार को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुइ। शाहजहांपुर में पांच और बदायूं में तीन पॉजिटिव मिले हैं। पीलीभीत में एक स्वास्थ्य कर्मी, विदेश से लौटे मेडिकल छात्र और एक प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखीमपुर खीरी जिले में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed