फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 hectares of land handed over to the Airport Authority

एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दी 14 हेक्टेयर जमीन

Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दी 14 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन

सिविल इंक्लेव का निर्माण कराने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) की टीम ने गुरुवार की शाम मुड़िया अहमदनगर में पहुंचकर 14 हेक्टेयर जमीन का कब्जा ले लिया। देर रात डीएम से मुलाकात करके टीम के आश्वासन दिया कि इस महीने से अथारिटी की ओर से निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया है कि वह बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए राज्य सरकार से जल्द ही धनराशि रिलीज करा दें, बाकी का काम अथारिटी अपने स्तर से करेगी। जो कि दो साल में पूरा हो जाएगा।  2018 के अंत तक बरेली के लोग दूसरे शहरों को उड़ान भर सकेंगे और दूसरे शहरों से हवाई यात्रा करके कम समय में बरेली आ जाएंगे।
एयरपोर्ट अथारिटी के उप प्रबंधक (भूमि) अनिल कुमार नरूला और सहायक प्रबंधक (तकनीकी) देवेंद्र सिंह के साथ पांच सदस्यीय टीम गुरुवार कोे सुबह बरेली आ गई थी। इस टीम ने करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट स्थित एसएलओ कार्यालय में अभिलेख देखे। उसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट मनीष नाहर के साथ बैठक की। शाम को अहमदनगर में पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई, उसी के साथ जमीन का कागजों में कब्जा ले लिया। जिसका प्रस्तावित ले आउट से मिलान कराया। जो कि अभिलेखों के हिसाब से ठीक निकला।
विज्ञापन

एसएलओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार सिविल इंक्लेव के लिए मुड़िया अहमदनगर और चांवड़ की 14.40 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है। इसमें से 13.395 हेक्टेयर जमीन किसानों की है, जबकि 1.006 हेक्टेयर जमीन ग्राम पंचायत की है। यह जमीन को किसानों से सीधे सर्किल रेट से दो गुना पर खरीदी गई है। जिसका कुछ हिस्सा दो किसानों के बीच विवाद के कारण रह गया है। हालांकि किसानों के दोनों पक्षों ने शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि जमीन सिविल इंक्लेव के लिए लेली जाए। इसकी राशि बैंक में एफडी करा दें। जिसके पक्ष में अदालत का फैसला होगा, वही उस राशि को ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सिविल इंक्लवे का निर्माण कराने के लिए इसी माह निर्माण इकाई बरेली आएगी जो कि कार्यालय स्थापित करने के साथ-साथ निर्माण भी शुरू करेगी, पहले फेज में रनवे तैयार किया जाएगा। उसी के साथ रिशेप्शन, गेस्ट हाउस तथा एप्रोच रोड का निर्माण होगा।’ पंकज यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed