फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा में ले ही आया सितारा.. बोलो तारा रा रा

भाजपा में ले ही आया सितारा.. बोलो तारा रा रा

Tue, 02 Apr 2019 02:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में ले ही आया सितारा.. बोलो तारा रा रा
बरेली। सपा में होते हुए भी भाजपा नेताओं से नजदीकियां रखना जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह को खूब रास आ रहा है। राजनीतिक उठापटक के बीच उनका खास खेमा उन्हें भाजपा में शामिल कराने में कामयाब हो ही गया। एक ओर पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से उनका स्वागत कर रहे हैं तो दूसरी ओर इस एंट्री से आहत खेमा दिल्ली के होटल का रायता दोबारा फैला रहा है। दबी जबान में चर्चा फिर छिड़ रही है कि होटल में ‘तारा रा रा’ करने में घिरे नेताजी ही अपने खास संजय सिंह को पार्टी में लाए हैं।
विज्ञापन

संजय सिंह के बहुत दिनों से भाजपा में जाने की अटकलें चल रही थीं। पिछली बार जब जिला पंचायत में उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आया था, तब भी वह भाजपा में जाने की कोशिशों में लगे रहे, लेकिन कुछ भाजपा नेताओं के विरोध की वजह से यह नहीं हो पाया। हालांकि उस समय भी भाजपा के एक विधायक ने उन्हें पार्टी में लाने की भरपूर कोशिश की थी। सूत्रों की मानें तो अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी जिला पंचायत के एक भाजपा नेता लगातार संजय के खिलाफ माहौल बनाने में लगे थे। हाल ही में उनकी शिकायत पर शासन ने जिला पंचायत के कामों की जांच भी की थी। बीच में चर्चा होने लगी कि शासन जिला पंचायत अध्यक्ष को बर्खास्त कर संचालन कमेटी गठित कर सकता है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद दोबारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी चर्चा थी। इन सब अटकलों पर विराम देते हुए संजय सिंह के भाजपा संगठन में पत्ते फिट किए गए और फिर चुपचाप आगरा जाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी और संगठन मंत्री भवानी सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता दिला दी गई।
विज्ञापन

संजय सिंह की एंट्री से भाजपा में उनका विरोधी खेमा खिन्न हो उठा है। अब फिर दिल्ली के होटल का वाकया उनकी जुबान पर है। अखबारों के दफ्तरों में फोन करके पूछा जा रहा है कि क्या उन्हें यह जानकारी है कि संजय सिंह को उन्हीं नेताजी ने भाजपा ज्वाइन कराई है जो दिल्ली के होटल में ‘तारा रा रा’ करने में घिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को लगातार झटके
आंवला की सीट बसपा के खाते में जाने के बाद पूर्व सांसद सर्वराज सिंह और उनके बेटे सिद्धिराज सिंह समेत तमाम समर्थकों के साथ सपा छोड़कर कांग्रेस में जा चुके हैं। अब सर्वराज सिंह आंवला में कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इससे पहले सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव भी शिवपाल सिंह यादव की प्र्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अब संजय भी साथ छोड़ गए।


भाजपा ने संजय पर दबाव बनाया
भाजपा ब्लैकमेलिंग की राजनीति कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह को दबाव बनाकर भाजपा में शामिल कराया गया। वरना, वह मन और आत्मा से आज भी समाजवादी हैं और आगे भी रहेेंगे। शुभलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed