फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अहलमद के बाद अब रिकॉर्ड रूम के बाबुओं की बारी

अहलमद के बाद अब रिकॉर्ड रूम के बाबुओं की बारी

Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
अहलमद के बाद अब रिकॉर्ड रूम के बाबुओं की बारी
बरेली। नवाबगंज जमीन घोटाले में चकबंदी के अहलमद पर कार्रवाई के बाद अब रिकॉर्ड रूम के दोषी बाबू भी निशाने पर हैं। इसमें अभिलेखागार से रिकॉर्ड बाहर ले जाने और उसमें खुदबुर्द होने के मामले में दो कर्मचारियों को पहले चिह्नित किया जा चुका है। एडीएम सिटी की रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख है। जिला प्रशासन को ही इसके खिलाफ कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन

नवाबगंज के डंडिया नमजुल निशां में अबरार की करीब सौ बीघा जमीन की खतौनी में खुदबुर्द करइसे हथियाने की कोशिश की गई थी। एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने मामले में एसीएम फर्स्ट जलालुद्दीन से जांच कराई थी। मामले में चकबंदी विभाग के अहलमद रमोद सक्सेना पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। इस प्रकरण में राजस्व अभिलेखागार के कई स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध है। बताते हैं कि यह रिकार्ड गुपचुप तरीके से अभिलेखागार के बाहर निकाल कर उसमें हेराफेरी के लिए दो बाबुओं का इस्तेमाल किया गया था। जांच में इनके चेहरे भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने परगना अरेंजर को रिलीव करने में जताई असमर्थता
खतौनियों में गड़बड़ी करने के मामले में डीएम ने कलक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में तैनात परगना अरेंजर अनिल कुमार सक्सेना का स्थानांतरण बहेड़ी कर दिया है।वहीं, बहेड़ी से कमलेश शर्मा को यहां कार्यभार लेना है। बहेड़ी की एसडीएम ममता मालवीय ने इस संबंध में डीएम को लेटर भेजा है। उनका कहना है कि कमलेश शर्मा अपने पद के साथ राजस्व अहलमद, नायब नाजिर, वासिल बाकी नवीस आदि का पद भी देख रहे हैं। इसी कारण उन्होंने कमलेश की जगह पर पेशकार विनोद कुमार आर्य को स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed