{"_id":"5c4a2693bdec22739b069834","slug":"131548363411-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खोलने को खोदी सड़क, दिन भर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खोलने को खोदी सड़क, दिन भर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कालीबाड़ी में चोक नाला खोलने के लिए नगर निगम की टीम ने आधी से ज्यादा सड़क खोद दी है, जिसके चलते वहां आवागमन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद व्यवस्था संभालने को होमगार्ड लगे तो स्थिति नियंत्रित हुई।
कालीबाड़ी में काली मंदिर के पास सड़क के नीचे से गुजरने वाला नाला पिछले दिनों चोक हो गया था, जिसके चलते फाल्तूनगंज और कालीबाड़ी में जलभराव की दिक्कत हो रही थी। दो दिन पहले नगर निगम की टीम ने यहां काम शुरू किया और नाला खोलने के लिए बृहस्पतिवार को सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा खोद डाला। बल्लियां लगाकर भी मार्ग को अवरुद्ध किया गया हैै, जिसके चलते बृहस्पतिवार को सुबह से ही यहां जाम लगना शुरू हो गया। लोग जब परेशान होकर गलियों की ओर बढ़े तो वहां भी जाम के हालात बन गए। दोपहर तक यही स्थिति रही। दोपहर करीब एक बजे यहां पर होमगार्ड लगाए गए, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।