फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जांच के बाद 14वें वित्त के कार्यों को मिलेगी मंजूरी

जांच के बाद 14वें वित्त के कार्यों को मिलेगी मंजूरी

Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जांच के बाद 14वें वित्त के कार्यों को मिलेगी मंजूरी
बरेली। दस जनवरी को होने वाली 14वें वित्त की बैठक में नगर निगम और जल निगम के 21.35 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। इस राशि से सड़क, नाली, नाला, ट्यूबवेल एवं सीवर लाइन के कार्य होंगे। मगर इससे पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद पीडब्ल्यूडी से इन कार्यों की उपयोगिता की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

14वें वित्त की बैठक को लेकर लंबे समय से घमासान चल रहा है। शासन ने इसे 15 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन कमिश्नर ने दस जनवरी को कराने की मंजूरी दी है। कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नगर निगम 18.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखेगा। इस राशि से सड़कें और नाला-नाली बनाए जाएंगे। इसके अलावा 2.85 करोड़ रुपये के विकास कार्य जल निगम की ओर से रखे जाएंगे। इसमें डेढ़ करोड़ रुपये से सीवर लाइन के काम होंगे। 1.35 करोड़ से वीर सावरकरनगर एवं कर्मचारीनगर में नए ट्यूबवेल और सिविल लाइंस एवं आवास विकास के ट्यूबवेल री-बोर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एनओसी के इंतजार में लटके सात प्रस्तावों पर चर्चा
नगर निगम के सात निर्माण कार्य रेलवे और वन विभाग की एनओसी न मिलने के चलते अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। इसमें राजीवनगर नाला, सुभाषनगर नाला और कुछ अन्य काम हैं। यह काम पिछली बैठक में पास हुए थे, लेकिन एनओसी न मिलने के चलते अधर में लटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर करा रहे उपयोगिता की जांच
14वें वित्त की बैठक में इन कामों को मंजूरी देने से पहले कमिश्नर ने सभी कार्यों की उपयोगिता जांचने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर जाकर कार्यों का सत्यापन कर रही है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कामों की मंजूरी से पहले जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed