फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवजातों को ठंड से बचाने के लिए लगेंगे ऑयल हीटर

नवजातों को ठंड से बचाने के लिए लगेंगे ऑयल हीटर

Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नवजातों को ठंड से बचाने के लिए लगेंगे ऑयल हीटर
बरेली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर से डॉक्टरों की टीम ने महिला अस्पताल में लेबर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सिजेरियन और नार्मल डिलीवरी को लेकर रिपोर्ट तैयार की, जो स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका ने बताया कि अलीगढ़ से डॉ. अतर अंसारी, डॉ. आर्शिया और डॉ. नाजिया बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल आई थीं। यहां लेबर रूम में सिजेरियन से ज्यादा सामान्य डिलीवरी होने पर संतुष्टि जताई। मरीजों की बड़ी संख्या होने के बावजूद उन्हें स्टाफ सक्रिय मिला। सीएमएस ने बताया कि लखनऊ से आए डॉ. सलमान ने न्यू बार्न स्टेबलाइजेशन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ऑयल हीटर का इस्तेमाल करने को कहा। उन्हें यूनिट में तीन नवजात बच्चे गंभीर हालत में भर्ती मिले। महिला अस्पताल में कंगारू केयर यूनिट की जल्द शुुरुआत होनी है, इससे पहले डॉक्टरों के निरीक्षण हो रहे हैं।
विज्ञापन


डीएनबी कोर्स के लिए रोहतक से आएगी टीम
सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि रोहतक पीजीआई के आथ्रोपेडिक विभाग के एचओडी डॉ. राकेश डीएनबी कोर्स के आथ्रो कोर्स की तैयारियों को अपनी कसौटी पर परखने के लिए आएंगे। वह अपनी रिपोर्ट मेडिकल काउंसल ऑफ इंडिया को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed