फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नोटिफिकेशन जारी कर सेना ने बंद किया रास्ता

नोटिफिकेशन जारी कर सेना ने बंद किया रास्ता

Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
नोटिफिकेशन जारी कर सेना ने बंद किया रास्ता
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों को बंद करने की सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कैंट बोर्ड ने रास्तों को बंद करने के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से 30 दिन में आपत्ति, सुझाव और दावे मांगे हैं। इधर, बिना पब्लिक की राय जाने रास्ता बंद करने पर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि डीसेंट नोट देने के बाद विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी होने पर ही रास्तों को बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड की दो नवंबर को हुई विशेष बैठक में सैन्य अधिकारियों ने रास्तों को बंद करने का प्रस्ताव रखा था। इसमें सुरक्षा का हवाला देते हुए सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले सभी छह रास्तों को बंद करने का प्रस्ताव था। पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए रास्ते बंद करने पर आपत्ति जताई थी। सातों पार्षदों ने संयुक्त रूप से डीसेंट नोट भी लगाया था। तब अधिकारियों ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दावे, आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने की बात कही थी। सोमवार को कैंट बोर्ड की ओर से रास्तों को बंद करने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से जारी कर दी गई है। दूसरी ओर सोमवार से 883 बटालियन मार्ग पर ताला जड़ दिया है। गेट पर मौजूद सैन्य कर्मियों के मुताबिक, प्रतिदिन दोपहर चार से छह बजे तक रास्ता बंद रखने का निर्र्देश सैन्य अधिकारियों ने दिया है। मामले पर सैन्य अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


घोड़ों की ट्रेनिंग होती है इसलिए करते हैं रास्ता बंद
सेटेलाइट से बियावानी कोठी की ओर आने वाला रास्ता 883 एटी बटालियन रोड कहलाता है। इसे घोड़ा बटालियन रोड के नाम से भी जाना जाता है। यह अब शाम चार से छह बजे तक बंद रहेगा। गेट पर मौजूद सैन्य कर्मियों ने बताया कि हॉर्स राइडिंग की ट्रेनिंग चलने की वजह से रास्ता इस अवधि में बंद किया गया है। सोमवार को गेट पर पहुंच रहे लोगों को सैन्य कर्मियों ने लौटा दिया। राहगीर मुकेश आदि ने दो घंटे के इस समय को धीरे-धीरे बढ़ाकर 24 घंटे करने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात से सुबह तक चेक पोस्ट बंद
सैन्य क्षेत्र के सभी चेक पोस्ट देर रात 11 से सुबह पांच बजे तक बंद रखने का प्रस्ताव बोर्ड में रखा गया था। इस पर भी पार्षदों ने आपत्ति जताई थी। इसमें रिसाला पुलिस चौकी से जाट रिकॉर्ड तक, जेएलए ऑफिसर्स मेस से जेएलए गुरुद्वारा समेत अन्य चेक पोस्टों को बंद करने पर आपत्ति मांगी गई है।


इन रास्तों को बंद करने पर मांगी गईं हैं आपत्ति-सुझाव
- 883, एटी बटालियन एएससी रोड (साहू रामनारायण मार्ग)
- पीबी मार्ग (जेएलए से डीओयू गेट)
- बरेली क्लब के सामने
- इंजीनियर रेजीमेंट ऑफिसर्स मेस के सामने

रास्तों को बंद करने के प्रस्ताव पर पब्लिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो लोग आपत्ति, सुझाव देना चाहते हैं वे कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस में लिखित रूप से दे सकते हैं। रास्तों को सेना ने किन्हीं गतिविधियों की वजह से बंद किया होगा। - एके माहेश्वरी, चीफ इंजीनियर, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed