{"_id":"594f3d234f1c1b355b8b45d6","slug":"131498365219-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलेगा
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक ‘कोई मतदाता न छूटे’ के तहत अभियान चलाकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों (18-21 वर्ष) को पंजीकृत किया जाएगा।
शनिवार को एडीएम (प्रशासन) एसपी सिंह ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपनी पार्टी से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेबिल एजेंट नियुक्त करें। यह एजेंट नए मतदाताओं को जोड़ने में बीएलओ को सहयोग करें। नौ और 23 जुलाई को मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में नए मतदाताओं के अतिरिक्त छूटे हुए मतदाताओं को भी जोड़ा जाएगा और दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी। बैठक सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।