फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   131 purchasing centers will start from March 1st for government procurement of wheat.

Bareilly News: गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पहली मार्च से शुरू होंगे 131 क्रय केंद्र

Wed, 26 Feb 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
131 purchasing centers will start from March 1st for government procurement of wheat.
बरेली। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पहली मार्च से 131 क्रय बनेंगे। खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने तैयारी की है। पहली मार्च से खरीद केंद्र खुलेंगे। बीते साल 137 क्रय केंद्र थे। अबकी बार छह क्रय केंद्र कम कर दिए गए है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों उन केंद्रों को कम किया है जहां गेहूं की आवक कम हुई लेकिन क्रय केंद्र जरूरत पर बढ़ाए जा सकते है। इस संबंध में अधिकारियों को शासन ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों के लिए केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पॉश मशीन दी गईं हैं। गेहूं की आवक से पहले केंद्र प्रभारियों को अपने कर्मचारियों के संग किसानों से संपर्क करना है। उन्हें प्रेरित करना है ताकि जैसे ही आवक आए, वैसे ही क्रय केंद्र गुलजार हो जाएं। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि जिले में 1,823,583 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बुआई हुई थी। इससे 8,48,000 मीट्रिक टन गेहूं के पैदा होने का अनुमान है। पिछले साल 36000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। अबकी बार के लिए अभी शासन से कोई लक्ष्य नहीं आया है लेकिन पिछले साल से अधिक खरीदने की तैयारी है। जिन किसानों को गेहूं बेचना है, वह ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। क्योंकि बगैर पंजीकरण के खरीद नहीं की जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछली बार 2275 रुपये क्विंटल था। डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल गेहूं का भाव खुले बाजार में 2900-3000 रुपये प्रति क्विंटल तक है। अगर भाव घटता नहीं है तो सरकारी खरीद में चुनौती होगी। अधिकारी खुले बाजार के भाव पर नजर बनाए हुए हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed