{"_id":"63f70ea02d94efcbcf0a72d3","slug":"13-year-old-girl-injured-after-roof-collapses-in-bareilly-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराने मकान का लिंटर गिरने से 13 साल की लड़की घायल, दो भैंसें मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराने मकान का लिंटर गिरने से 13 साल की लड़की घायल, दो भैंसें मरीं
Thu, 23 Feb 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:28 PM IST
सार
13 साल लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के साथ पुराने मकान में रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह मकान के जिस हिस्से में पशु बंधते हैं, उसका लिंटर गिरने से वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लड़की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाड़ी स्थित धोबी वाली गली में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान का लिंटर गिर गया। इसके मलबे में दबकर 13 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दो भैंसों मर गईं। एक भैंस व बकरी घायल हो गईं। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक धोबी वाली गली निवासी 13 साल की आशी अपनी दादी के साथ पुराने मकान में रहती है। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दादी भैंसों और बकरियों को पालकर दूध बेचकर गुजर बसर करती हैं।
विज्ञापन
दादी-नातिन जिस मकान में रहती हैं, वह काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था। मकान एक हिस्से में पशु बंधते थे। बृहस्पतिवार की सुबह आशी साफ सफाई कर रही थी, तभी अचानक लिंटर गिर पड़ा। मलबे में आशी दब गई। चीख-पुकार मचने पर लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो भैंसें मर गईं।
विज्ञापन