फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 year old boy dies due to vomiting and diarrhea

Bareilly News: उल्टी, दस्त की चपेट में आए 13 वर्षीय किशोर की मौत

Tue, 25 Jun 2024 07:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
13 year old boy dies due to vomiting and diarrhea
बरेली। उल्टी, दस्त की चपेट में रहे बच्चों के इलाज में लापरवाही से उनकी जान संकट में पड़ रही है। रविवार रात गंभीर हालत में भर्ती एक बच्चे की मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार बेहद गंभीर हालत में अभिभावक बच्चे को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौपुला निवासी चंदन के 13 वर्षीय बेटे वंश की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब थी। उसे दस्त और उल्टी की समस्या थी। इसे सामान्य समझकर पास के मेडिकल स्टोर से दवा दिला रहे थे। रविवार शाम को बच्चे के बदहवास होने पर करीब सवा सात बजे वह बच्चे को लेकर जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक हालत और बिगड़ चुकी थी। नब्ज, बीपी और ऑक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा था। तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया। पर कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। लेटलतीफी पर परिजन खुद को कोसने लगे। मौजूद स्टाफ ने उन्हें ढांढस बंधाया और घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक बच्चे के इलाज में अभिभावकों की लेटलतीफी भारी पड़ी। वह गंभीर बीमार था। घर पर ही हालत काफी गंभीर हो गई थी। स्टाफ ने तमाम कोशिशें की पर बच्चा बच नहीं सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed