फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 thousand consumers will not get electricity today

Bareilly News: 13 हजार उपभोक्ताओं को आज नहीं मिलेगी बिजली

Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
13 thousand consumers will not get electricity today
बरेली। बिजली लाइनों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई के लिए हरुनगला उपकेंद्र के फीडरों पर रविवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रीन पार्क, फाइक एंक्लेव, हरुनगला, आशीष रॉयल पार्क, पवन विहार, रामगंगा नगर, सुरेश शर्मा नगर, सनराइज, सुपर सिटी के 13,000 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

एलायंस ग्रुप के भूमाफिया निदेशकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

बरेली। भूमाफिया घोषित हो चुके एलायंस ग्रुप के निदेशक अब ज्यादा दिन गिरफ्तारी से बच नहीं सकेंगे। सुपर सिटी कॉलोनी में प्लॉट आवंटन के मामले में एलायंस बिल्डर्स और केजी कंस्ट्रक्शन पर 45 प्लॉटों की रजिस्ट्री में खेल करने का आरोप लगा था। रुहेलखंड चौकी प्रभारी रहे कुलदीप कुमार ने एलायंस बिल्डर्स के निदेशक रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, सतवीर सिंह और हनी भाटिया का नाम विवेचना के दौरान शामिल किया था। इसके बाद विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी। वहां विवेचक ने इस मामले में दो बार फाइनल रिपोर्ट लगा दी। वादी ने इसे चुनौती दी तो अब विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने सभी भूमाफिया के नाम मुकदमे में खोल दिए। अब इन्हीं लोगों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले में रिश्वत लेने पर एएसआई निलंबित
बरेली। भमोरा थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रामप्रकाश यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शनिवार को निलंबित कर दिया। आरोप है कि उसने वादी और आरोपी पक्ष से रिश्वत ले ली और कोई कार्रवाई नहीं की। थाना क्षेत्र के रहने वाले दो भाइयों में विवाद के बाद एक भाई ने पत्नी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना थाने में तैनात एएसआई रामप्रकाश यादव कर रहा था। आरोप है कि उसने वादी पक्ष से 30 हजार और आरोपी पक्ष से 70 हजार रुपये बतौर घूस ले लिए थे। इसके बावजूद दरोगा ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई तो वह दोषी पाया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रामप्रकाश यादव काे निलंबित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए उद्यमियों की तलाश में उद्योग केंद्र

बरेली। मिनी, माइक्रो एंड स्मॉल इंडस्ट्री (एमएसएमई) उद्यम पंजीकरण योजना के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र को शासन से 20 हजार का लक्ष्य मिला है। इसके लिए उद्यमियों की तलाश की रही है। स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को कॉल कर बुलाया जा रहा है।
केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सप्ताहभर से चल रही प्रक्रिया में अब तक तीन हजार उद्यमियों का पंजीकरण हो चुका है। लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम गठित कर दिनभर कॉल करने का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक स्वनिधि समेत अन्य योजनाओं में करीब 20 हजार लोगों ने लाभ लिया है, पर पोर्टल पर महज डेढ़ हजार उद्यमी ही पंजीकृत है। लक्ष्य को 15 जून तक पूरा करने के निर्देश हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल के मुताबिक पंजीकरण कराने के साथ ही प्रत्येक कारोबारी का पांच लाख रुपये तक निशुल्क बीमा हो जाएगा।
दो चरणों में 20 अगस्त को ऑफलाइन होगा सीटेट
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 20 अगस्त को होने वाले सीटेट-2023 इस बार ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन होगा। परीक्षार्थियों को ओएमआर आधारित मोड पर परीक्षा देनी होगी।



सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी या सीटेट) की तिथि जारी कर दी गई। परीक्षा 20 अगस्त को दो चरणों में कराई जाएगी। काफी समय बाद इसमें बदलाव किया है। सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर-ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) आधारित मोड में कराने का फैसला लिया गया है। पहली चरण की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी चरण की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता मानदंड और अन्य संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद


भारत विकास परिषद का रक्तदान शिविर आज

बरेली। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को आईएमए हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक संजय नेगी ने बताया कि यह शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। इसमें 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में महापौर उमेश गौतम मुख्य अतिथि रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed