फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 passengers tried to run off from Shramik special train in Bhitaura station

यूपी: भिटौरा स्टेशन में रुकते ही श्रमिक ट्रेन से उतरकर भाग गए 13 मजदूर, मीरगंज शेल्टरहोम में किए गए क्वारंटीन

Mon, 18 May 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 May 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
13 passengers tried to run off from Shramik special train in Bhitaura station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के गोधरा से सहारनपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को उत्तर प्रदेश के भिटौरा स्टेशन पर रुकी तो 13 श्रमिक उतरकर भाग गए। इससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। बाद में पुलिस ने सभी को पकड़कर मीरगंज के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया। आज सभी का तीन सौ बेड वाले कोविड अस्पताल में चेकअप होगा।

विज्ञापन


रविवार को श्रमिक स्पेशल भिटौरा स्टेशन पर रुकी थी। यहां ड्राइवर और गार्ड की ड्यूटी बदली जानी थी। ट्रेन में 13 यात्री बरेली के भी थे, जिन्हें पुलिस ने उतरने नहीं दिया। दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन चली तो बरेली के 13 श्रमिक उतरकर घरों की ओर भाग लिए। 
विज्ञापन


जानकारी मीरगंज पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। आननफानन में सभी की खोजबीन की गई। सभी को रास्ते से पकड़कर पुलिस ने मीरगंज के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया है। तहसील प्रशासन स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें बसों से गृह जनपद भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed