फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 employees including officers were found absent in Vikas Bhavan

Bareilly News: विकास भवन में अधिकारियों समेत 13 कर्मी गैरहाजिर मिले

Thu, 04 Sep 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
13 employees including officers were found absent in Vikas Bhavan
बरेली। सीडीओ देवयानी ने बुधवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच विकास भवन के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान दो अधिकारियों समेत 13 लोग गैरहाजिर मिले हैं। इसके अलावा चार विभागों के कार्यालय में भ्रमण पंजिका तक नहीं मिली। इनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राम कृष्ण मिश्र और कनिष्ठ सहायक सीता रानी मौजूद नहीं मिली, जबकि उपस्थित पंजिका पर उनके हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

सहायक संख्या अधिकारी डिम्पल यादव भी गैरहाजिर मिली हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी कोमल गौतम व शेफाली अपने कार्यालय में नहीं मिलीं। डीपीआरओ कार्यालय के लेखाकार (आउटसोर्सिंग) प्रमोद गुप्ता और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक मुनेश बंसल भी सीडीओ को गैर हाजिर मिले। डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश बाबू और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आशीष गंगवार, कनिष्ठ सहायक शशिबाला सिंह एवं लेखपाल (संविदा) राकेश कुमार आर्य भी अनुपस्थित पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed