{"_id":"6a856a8d073502a97c0af99b","slug":"122-objections-were-received-on-the-circle-rate-in-bareilly-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्किल रेट पर आईं 122 आपत्तियां, इनमें सर्वाधिक 70 सिर्फ ट्यूलिया गांव की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्किल रेट पर आईं 122 आपत्तियां, इनमें सर्वाधिक 70 सिर्फ ट्यूलिया गांव की
Wed, 19 Aug 2026 02:08 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:08 PM IST
सार
बरेली में प्रस्तावित सर्किल रेट पर 17 अगस्त तक 122 आपत्तियां मिली हैं, जिनमें 70 अकेले ट्यूलिया गांव से हैं। रहपुरा जागीर के किसानों ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर दरों में वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में जिला प्रशासन की तरफ से सर्किल रेट जारी करने के बाद 17 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अब तक जिलेभर में 122 आपत्तियां आई हैं। इसमें से 70 अकेले ट्यूलिया गांव की हैं। रहपुरा जागीर के किसानों ने सोमवार सर्किल रेट में वृद्धि की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से 11 अगस्त को छह तहसीलों का प्रस्तावित सर्किल रेट जारी किया गया था। इस पर 17 अगस्त तक लोगों से सुझाव और आपत्तियांमांगी गई थीं। इनके निस्तारण के बाद 25 अगस्त को अंतिम प्रकाशन किया जाना है। ट्यूलिया में किसानों का पहले ही भूमि अधिग्रहण का विवाद चला आ रहा है। ऐसे में यहां पर सबसे अधिक 70 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया
मीरगंज तहसील के रहपुरा जागीर के किसानों ने वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर सोमवार को आपत्ति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी अनिवाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि तहसील के कई गांवों की सर्किल दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है, जबकि रहपुरा जागीर की दरों को यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Railway News: गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा नियमित संचालन, समय सारिणी जारी
किसानों ने उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली का हवाला देते हुए भूमि की विकास क्षमता, सड़क, अन्य सुविधाओं व संभावनाओं को ध्यान में रखकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। उन्होंने अंतिम दर तय करने से पहले सुनवाई का अवसर देने व निर्णय का स्पष्ट कारण अभिलेख में दर्ज करने की भी मांग की है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण तहसील स्तर से कराया जाएगा। फिर 25 अगस्त को सर्किल रेट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।