फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72 हजार रुपये देने से भी नहीं हटेगी गरीबी: मायावती

72 हजार रुपये देने से भी नहीं हटेगी गरीबी: मायावती

Fri, 26 Apr 2019 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
72 हजार रुपये देने से भी नहीं हटेगी गरीबी: मायावती
शाहजहांपुर। बसपा सुप्रीमो मायावती के तेवर बृहस्पतिवार को कुछ बदले से नजर आए। गठबंधन प्रत्याशी अमरचंद्र जौहर के समर्थन में चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा के चौकीदारों पर तो तंज कसा ही, लेकिन उनके संबोधन में कांग्रेस मुख्य निशाने पर रही। कांग्रेस के अति गरीबों को 72 हजार रुपये देने के वादे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि रुपये बांटना किसी समस्या का हल नहीं है। समस्या का हल गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को काम देने से निकलेगा। केंद्र में यदि उनकी सरकार बनती है तो सरकारी और गैर सरकारी सेक्टर में स्थाई रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

बरेली मोड़ पर हुई चुनावी सभा में मायावती ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ने सर्वाधिक शासन किया, लेकिन अपने गलत निर्णयों और कार्यों के कारण वह अलग-थलग पड़ी हुई है। कांग्रेस के राज में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को परेशान किया गया। किसान भी परेशान रहा। बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के शासन में आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया गया। जब बसपा ने इसका जमकर विरोध किया तो अब प्रधानमंत्री मोदी कहते घूम रहे हैं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा से उन्होंने गठबंधन इसलिए किया है ताकि सभी को साथ लेकर चला जा सके। बोलीं-भाजपा के सभी छोटे-बड़े चौकीदारों ने देश की जनता को गुमराह किया है। इस अवसर पर बसपा राज्यसभा सांसद एवं महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, युवा नेता आकाश, राज्यसभा सदस्य वीर सिंह, विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव रिंकू, संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed